सोफी का चेहरा एक लजाई सी भावना में डूब गया है। मैं अपने कहे कठोर वाक्य पर तनिक सकपका गया हूँ। खाना खा कर हम कॉटेज के बाहर छोटे लॉन में आ कर बैठ गए हैं। ताजा हवा के झोंकों ने हमारा स्वागत किया है।…