by Major Krapal Verma | May 26, 2024 | राम चरण
पाकिस्तान लौट रहा था बलूच लेकिन चीन उसे रह-रह कर याद आ रहा था। “वॉट ए नेशन यार!” बलूच का मन बोला था। वह भी अब चीन जैसी बुलंदियों पर ही उड़ रहा था। “पाकिस्तान को भी ..” मन बार-बार पाकिस्तान को भी समर्थ, वैभवशाली और आधुनिक देश देखना चाहता था।...
by Major Krapal Verma | May 24, 2024 | राम चरण
सीनियर ऑफीसर मुनीर खान जलाल का अचानक अस्पताल से गायब हो जाना – नैशनल न्यूज बन गई थी। जरनल नारंग और सलमा के मर्डर से जुड़ा मुनीर खान जलाल भी अब बेहद प्रासंगिक हो उठा था। उसके प्रति अब तक की उमड़ी सहृदयता और सहानुभूति – शकों में बदल गई थी। कुछ तो था जो मुनीर...
by Major Krapal Verma | May 22, 2024 | राम चरण
खुली खिड़की के पास बैठा मुनीर खान जलाल सूने आसमान पर लिखी अपनी किस्मत की इबारत को गौर से पढ़ रहा था। वो तीनों जिगरी दोस्त थे। वो तीनों तीस मार खान थे। उन तीनों को शिखर छूने थे। और नाम और नामा कमाना था। औस सलमा ..? तीनों की दोस्त थी। तीनों की हार्ट बीट थी। लेकिन नाम...
by Major Krapal Verma | May 21, 2024 | राम चरण
चीनियों के लिए बलूच का आगमन किसी वरदान से कम न था। हाथ लगे इस मौके का चीनी पूरा-पूरा फायदा उठाना चाहते थे। बलूच एक बड़ा ही डायनामिक और दबंग मिलिट्री लीडर था। एक बार पाकिस्तान उसके हाथ में आने के बाद चीन के लिए सारे रास्ते खुल जाने थे। तय हुआ था कि बलूच के साथ...
by Major Krapal Verma | May 20, 2024 | राम चरण
बलूच चमकता तारा होगा – हिन्दुस्तान हमारा होगा। अचानक फिजा पर ये नारा तैरने लगा था। देश वासियों को अहसास होने लगा था कि अब जो नया चीफ – बलूच बनेगा, उसने हिन्दुस्तान को फतह कर लेना था। पाकिस्तान की यह मन की मुराद थी। हर पाकिस्तानी इसी सपने को ले कर बैठा था।...