सुबह के क्षितिज जैसी रागारुण आंखों में नींद करकराने लगी थी। लेकिन सभी आगंतुक किसी अव्यक्त भावना से भरे हुए थे। हर कोई सोच रहा था – “नहीं, नहीं नींद अब नहीं आनी चाहिए। नींद से उठने के बाद लोग फिर मुखौटे पहन लेंगे। दफ्तरों, बाजारों और सिनेमा घरों में फिर अजनबियों की तरह मिलेंगे।”