“यह तो बहुत छोटा काम है, सर।” लैरी ने बरनी को घूरा है। “चींटी को मारने के लिए बंदूक की क्या जरूरत है?” वह जोरों से हंस पड़ता है। “मूडी को भेज देते हैं।” वह सुझाव सामने रख देता है।

मैं लैरी को देखती ही रह जाती हूँ।