“जालिम रूस में भी नहीं है।” मूडी बता रहा है। “रूस की पूरी की पूरी खुफिया एजेंसी ने जम कर जाेर लगाया है। ये लाेग भी भयभीत हैं जालिम से।” मूडी हम सब के चेहरे पढ़ता है। “हमारी तरह यह लाेग भी जालिम के अंगूठे के नीचे आ गए हैं।” वह स्पष्ट शब्दाें में कहता है। “लेकिन ..” वह ठहर जाता है।