holi 2016

इकिली घेर लई कुंजन में …..श्याम तैने कैसी ठानी , रे …..?

राधे टेर रही हैं ….पूछ रही हैं ! सामने नटवर खड़े हैं . चहरे पर चुलबुली मुस्कान विराज रही है. आँखों में शरारत भरी है. दोनों हाथ कमर के पीछे छुपे हैं. सकरी कुञ्ज के आकार=प्रकार में पूर्णतया समाये कृष्ण राधे को रास्ता नहीं दे रहे हैं.

किसे पुकारे राधे ….?

मन नहीं करता उनका – किसी को पुकारने का. मन कह रहा है – कन्हेयाँ की उस अनमोल छवि को निहारती ही रहे . कान्हा के उस शरारती स्वरुप को हमेशा के लिए अपने नयनों मैं समो कर रखे . आने दे ….कान्हा को भिगोने दे ….उसे करने दे …शरारत …..होने दे – शुगल !

तनिक हिले हैं – गोपाल !

राधा डरी है. पीछे कमर पर बंधे हाथों के बारे सोचती है. क्या है – जो पीछे छुपा रखा है – केशव ने ? बंसी तो नहीं ….? कहीं उसे …प्रेम-गीत की मधुर तान सुनाने तो नहीं आये -छलिया …? कहीं प्रेम में अविभूत कर राधा को ….बाबली तो नहीं बना देंगे ….? कैसी मधुर …तान छेडते हैं ….किस तरह पूरा ब्रिज और वृन्दावन प्रेम-रस मैं आप्लावित हो उठता है …!

‘नहीं , रे …! पाजी ने पिचकारी छुपा राखी है !’ राधा की शंका बोली है. ‘ये अब रंग में शराबोर करेगा …शरारती ! ‘गात को भिगो कर …गीत गायेगा …ग्वालों के साथ. घाबड़ी -बाबली बना देगा – पल-छिन मैं ! आती नहीं – रंगों की बौछारें तो राधा जी फिर से शक करती हैं.

मन कहता है – पीछे पत्थर छुपा रखा है , चोर ने !

गगरी फोड़ेगा . मानेगा नहीं…! सारा रंग बहा देगा – कुञ्ज में. उसे नहीं लेजाने देगा – रंग की गगरी ! अब अकेले मैं राधे क्या बिगाड़ लेगी – उस का …? अब करेगा – बार ! अकेले में ….अब उठाएगा – आतंक ! मानेगा नहीं – श्याम !

‘फोड़ने दो – गगरी ….’ राधा सोचती है. ‘कुछ करे तो …..!’ उसे इंतज़ार है….अब कृष्ण के उस उत्पात का जो उस के मन मैं लहरा रहा है.  ‘अवश्य ही कुछ अनूठा करेगा – कृष्ण !’  राधा जी जानती हैं.

कृष्ण दो कदम राधा की ओर चलते हैं.

राधा का मन काँप-काँप गया है. न जाने अब कौनसा रास रचाएगा – ये गोकुल का ग्वारिया ! न जाने उस की क्या गति बनाएगा – कौन जाने …? वह तो निपट अकेली है ….!! अवला है …..नारी है ….निःसहाय है ! उस की मदद कौन करेगा …जब स्वयं मददगार सामने खड़ा शरारत करने पर उतारू है …?

तभी राधा जी बंद आँखों के उस पार से एक हुडदंग को आता देख महसूसती हैं – आवाजें हैं …..ललकार है …..चुनौती है ……और हमला है – जोरों का हमला …है ! गोपिओं ने ….सामने खड़े कृष्ण पर हमला बोला है. लाठियां भानी हैं ….नाम धरे हैं ….! और अब कृष्ण एक उछल-कूद में इधर-उधर बचने का प्रयास कर रहे हैं.

‘आज बिराज में होली है – रसिया …..!!’ गोपियाँ गा रही हैं.

गोकुल के ग्वाले पर लाठिओं के वार -पर वार हो रहे हैं ! गोपियाँ आज खूब बदला उतार रही हैं. ‘शरारत भुला देंगे ….!’ उन का प्रण है.

‘बचाओ , बचाओ …!’ का शोर करते कृष्ण को ग्वाले सुन रहे हैं ….पर बचा नहीं रहे हैं.

‘कोई नइ …नौटंकी है – इस की ….!!’ उन का कहना है !

—————–

होली – मुबारक !!

 

Discover more from Praneta Publications Pvt. Ltd.

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading