by Major Krapal Verma | Feb 4, 2025 | रजिया
“मिशन विध्वंस की आज मैं घोषणा करता हूँ।” सर रॉजर्स बोल रहे हैं। स्काई लार्क के ऑफिस में बैठे सभी लोग सर रॉजर्स की घोषणा को उत्सुकता पूर्वक सुनते हैं। सभी अपने-अपने हिस्से की जिम्मेदारियां संभालने के लिए बेचैन हैं। सब शांत हैं। सब सचेत हैं। सब के सब मिशन...
by Major Krapal Verma | Feb 3, 2025 | रजिया
लगता है स्काई लार्क के ऑफिस में सोफी आज सदियों के बाद लौटी है। कितना कुछ नहीं घट गया है इस दौरान। भारत का भ्रमण और ..? तभी सर रॉजर्स अपने ऑफिस में आ कर अपनी कुर्सी पर विराजमान हुए हैं। सोफी का ध्यान बंट गया है। बरबस ही उसने अपने पिता सर रॉजर्स की भव्यता को सराहा है।...
by Major Krapal Verma | Jan 29, 2025 | रजिया
“फॉट विद द ओल्ड मैन!” राहुल सोफी के सामने खड़ा-खड़ा सफाई दे रहा था। “लेकिन ये आदमी चीज क्या है जी?” राहुल ने सोफी की आंखों में देखा है। “काठ ही कहो, निरा काठ!” वह बताता है। “भावना नाम की किसी वस्तु को यह जानता तक नहीं। जरूर...
by Major Krapal Verma | Jan 28, 2025 | रजिया
सोफी ने अलमारी के मुंह पर फिर से ताला जड़ दिया है। उसने विगत आगत सब को फिर से उसके भीतर बंद कर दिया है। अब उसका मन प्राण एक दोहरी प्रक्रिया से गुजर रहा है। जहां उसे हर्ष है कि राहुल उसी की बिरादरी का एक जासूस है, वहीं उसे अपने रोमांस के खट्टे हो जाने का क्षोभ भी है। न...
by Major Krapal Verma | Jan 24, 2025 | रजिया
राहुल राठौर की खोज में सोफी ने नीमो की ढाणी का चप्पा-चप्पा खोज मारा था। पर वह उसे कहीं ढूंढे न मिला था। “कहां बावली हुई घूम रही है?” मां सा ने उसे तलाश के बीच ही पकड़ लिया था। “क्या खो गया है तेरा री?” उन्होंने प्रेम पूर्वक पूछा था। मां सा की...