खट्टा – मीठा !

“नैकिड ऑन परेड !” जोमदार आवाज में हुकुम सिंह साव ने पुकारा था। पूरे का पूरा ड्रिल स्काड सकते में आ गया था. कौन था – जो परेड पर नंगा खड़ा था ? कौन था – जिस ने जुर्रत की थी कि बिना यूनिफार्म के परेड ग्राउंड में चला आए। ..और  ….और  …
“जी सी वर्मा !” उन का स्वर फिर से फूटा था. “यू आर   …नैकिड ऑन परेड !” उन का आरोप मेरे ऊपर सीधा का सीधा आ गिरा था.

अब   ……?

बाकी कैडिटों ने तो आराम की साँस ली ! मैं ही अकेला था – जो मुशीबत में आन फंसा था ! हे, भगवान् ! मैं  …मैं   …नंगा कहाँ से था ? ‘तान-शस्त्र ‘ की मुद्रा में राइफल सामने ताने, तना खड़ा मैं  …नंगा कैसे था ? लेकिन मैं  …न कुछ बोल सकता था   – न ही कुछ पूछ सकता था ! और न ही मैं हिल-डुल सकता था। लेकिन मेरा मन हिंडोले-सा डोल-डोल कर पूछ रहा था – मैं नंगा कहाँ से हूँ, हुकुम सिंह साव  ….?

हुकुम सिंह साव मेरे सामने देवदारू के पेड़ से तने खड़े थे। मेरी आँखों में झाँका था, उनहोंने ! फिर अपने प्वांइंटर को मेरी नांक की सीध में तान कर एक जोर का झटका दिया था। मेरी कमीज़ का बटन – जो आधा अधर में लटक रहा था , टूट कर ज़मीन पर गिरा था. मैं किसी तरह भी उसे न गिरते देख पाया था  …न ही टूटने से रोक पाया था. मैं ‘तान-शस्त्र ‘ की मुद्रा में खड़ा था….अगले हुकुम तक  …!

“आप नंगे हैं, परेड पर !!” हुकुम सिंह साव ने एक छोटी नोट बुक निकाली थी. “सेवन रेस्ट्रिक्शन्स !” उन्होंने नोट कर लिया था.

अब आप तो हंस रहे हैं, मैं तो तब रो भी न सकता था !

लेकिन, हाँ ! तब हुकुम सिंह साव एक परंपरा  के प्रतीक थे। ..और मैं , उन का शिष्य उस परंपरा को निभाता भीष्म था !!

Discover more from Praneta Publications Pvt. Ltd.

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading