आप ने लिखा था !

सींथल – १६ /६ /१९९०

वक्त की आँख  विचित्र होती है ! इतने दिनों के बाद आज देख पा रही है कि सुरेश, जयदेव और देवेंद्र कित्ते बड़े हो गए हैं।

और तव -‘आदरणीय, चाचा जी ! हम ग्यारहवीं कक्षा के छात्र हैं।  हमने कहानी – सच का संकट , एक और चेतक तथा अन्य प्रसंग ‘कादंबिनी , ‘पराग ‘ और अन्य पत्रिकाओं में पढ़े हैं।  मालूम हुआ कि आप सिपाही ही नहीं अच्छे लेखक भी हैं।

और तब तुम तीनों ने चाहा था कि उन के चाचा जी उन्हें पत्र लिखें।

पत्राचार का तो ज़माना ही चला गया ! अब इंटरनेट का वक्त है। कैसा सुन्दर सुयोग है कि हम आज जहाँ भी हैं  ….मिल सकते हैं   …बोल-बतिया सकते हैं।

तो अब तलाश उन तीनों की   …और आशा है कि – उत्तर आएगा, अवश्य ! कहो बड़े हो गए हो तो – अपने बच्चों से कहो कि पढ़ो हमारे चाचा जी की ‘कहानीयां ‘, पत्नी को कहो , पढ़ो चाचा जी के ‘उपन्यास ‘ !

साहित्य -संगम का सोच शुभ है ! जो साहित्य देता है – वो कोई नहीं देता ! लेखक और पाठक का रिश्ता तो पुश्तैनी होता है  …अमर और शाश्वत होता है !!

आप भी लिखें अपने – चाचा जी को, भाई जी को , सखा को – सुहृद को   …और सेवक को। .!!

 

 

Discover more from Praneta Publications Pvt. Ltd.

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading