शाम के सूरज ने लाल क्षितिज को चूमा था -
तो सुबह का सूरज दुल्हिन के मांथे की स्वयं बिंदिया बन गया !
फिर शाम ने सुबह की गर्दन उमेठी ...तो
एक कराह-सी ....
रात - काली ...दुष्परिणामों की खबर लिए =
पैदा हुई !!
समय का समय के बरखिलाफ यों ...
संघर्ष .....?
सूरज को सूरज से ही जलन ...?
इन्सान के लिए एक इशारा था !
दुल्हिन का घूंघट उठा -
उसे ब्याही से ...बुढापे में ढालने का ....!!
कृपाल .