
बारौ सौ कन्हैंयाँ !!
पुरुषार्थ -कथा !
मेरौ बारौ सौ कन्हयाँ ………..
काली धः पै ….खेलन आयो , मेरी बीर …..!!
काली धह पर कुहराम मचा था ! हा-हा कार हो रही थी . एक अचंभा था . आश्चर्य ही था ! कौतूहल था ….और था – भय …डर …निराशा …और एक अज्ञात !! जमा भीड़ सोच ही न पा रही थी ….कि वह नन्हा वीर ….कैसे उस काली धह के अथाह जल में जा कूदा था …? जमुना जोरों पर थी ! भर कर बह रही थी . और उस अपार जल-राशि का और-छोर न था !!
“कैसे कूद गया , वह …?” प्रश्न था – जो हर कोई पूछ रहा था .
“हत्यारे कालिया के नकेल डालेगा ….” कोई कह उठा था .
“वह ….? कन्हयाँ ……! नन्हा-सा बालक ….यशोदा का राज दुलारा ….जंग लडेगा ….वह भी कालिया जैसे खूंख्वार नाग से – जिस की फुंकार से वन-उपवन जल उठते हों …? कालिया से ….जिस ने अभी-अभी नंदन-कानन को उजाड़ डाला है ….और अनगिनत गौओं को मार डाला है .. ?”
“तभी तो …..! कन्हयाँ को क्रोध तो तभी चढा …! जब उस ने गायों की मृत लाशें देखीं …बस आव देखा न ताव ….कूद पड़ा ….!!
अब यमुना का पानी एक भीषण ज्वार की तरह ऊपर उठने लगा था . एक अनोखा शैलाव चढ़ आया था . कुछ तो था …जो पानी के भीतर ही भीतर जन्म ले रहा था . फिर अचानक ही कालिया अपनी कुंडली में कन्हयाँ को बांधे -बांधे पानी के ऊपर उछला था ! लेकिन न जाने कैसे कन्हयाँ उस की कुंडली से छूट हवा में उछल गया था ! वह लौटा था …और अब कालिया पर सवार हो गया था !
यमुना तट पर निराश-उदास खड़े ग्वाल-बाल अब तालियाँ बजा रहे थे .
“वाह,वाह !” आवाजें उठने लगीं थीं . “वाह , रे ….कान्हां …..!” संगी-साथी अब प्रसन्न थे . “वाह रे , नन्हे वीर ….! तूने तो कालिया को पूंछ से पकड़ लिया , रे ….?”
लेकिन अब कालिया कन्हयाँ की पकड़ से बाहर आने के लिए जौहर कर रहा था ! और कन्हयाँ अब खेल के मैदान में कालिया को लीला दिखा रहा था . अब कन्हयाँ कालिया को तोड़ रहा था …मरोड़ रहा था …घाव दे रहा था ….और उस के किए अत्याचारों का बदला उतार रहा था ! कालिया के बदन से बहते खून से यमुना लाल हो गई थी !
“अब नहीं बचेगा …कालिया !” लोगों ने मान लिया था . “यशोदा नंदन आज इस की इहि -लीला समाप्त कर के ही रहेंगे …..!!”
फिर कालिया का मृत शरीर यमुना के जल पर तैर आया था ! और कन्हयाँ …ग्वाल-बालों का रन-वांकुरा कन्हयाँ ….उन्ही के साथ आ खड़ा हुआ था ! जैसे कुछ हुआ ही न था …..
नागिन अपनो नाग जगाईदे ……
मैं नाग नाथने आयो मेरी बीर …..
…मेरौ …बारौ सौ …..कन्हयाँ …..!!
ग्वाले गा रहे थे ……
………………….
श्रेष्ठ साहित्य के लिए – मेजर कृपाल वर्मा साहित्य !!