हिन्दू राष्ट्र !

उपन्यास अंश :- 

“कितना है …बदनसीब जफर …दफन के लिए ….” अचानक मुझे आवाजें आती लगीं थीं . रात थी . मैं जाग रहा था . हिन्दू राष्ट्र की स्थापना के लिए प्रयत्न-रत मैं केसर को कोस रहा था . न जाने कहाँ थी …? “दो गज ज़मीं …भी ना मिली ….” मैंने फिर सुना . मुझे याद तो था कि ये ग़ज़ल बहादुर शाह जफ़र की थी जिस के हाथों से अंग्रेजों ने मुग़ल सल्तनत की बाग़ डोर खींच ली थी . 

मुझे याद भी हो आया था – वह द्रश्य जब अंग्रेजों ने बहादुर शाह जफ़र को बैल गाडी में बिठा कर …मांडले के लिए रुक्सत किया था ! सुरक्षा के लिए घुड सवारों का दस्ता साथ था . वास्तव में ही बहादुर शाह जफ़र एक बदनसीब बादशाह था ! उस के हाथ से हिन्दुस्तान निकल गया ! सारी  लड़ी-लड़ाई जंगें ….हुआ खून-खराबा ….और हिन्दूओं के साथ की जास्तियाँ ….आज सामने थीं !!

अब अंग्रेज देश के मालिक थे ! 

जा कर देखता हूँ तो जफ़र महल में महफिल ज़मीं है . मुशाइरा चल रहा है . भारी भीड़ जमा है . ग़ालिब ….जरी ….काकी और जोक के चित्र इधर-उधर टंगे हैं ! महफिल में कालेज से आए युवक और युवतियों की भर मार है . बहादुर शाह जफ़र को एक महा मानव बताया जा रहा है ….और उस के बाद ग़ालिब …और अन्य सभी के लिए ‘वाह’ ‘वाह’ के नारे लग रहे हैं . 

और हाँ ! उस पार – मस्जिद के ही पीछे अंग्रेजी का भी ड्रामा खेला जा रहा है ,’लास्ट टाइम’ और अंग्रेज क्यों हारे – इस बात की चर्चा है ! यहाँ की भीड़ भी युवक और युवतियों की है …और माहौल अंग्रेजी का है ! 

मुझे शक होता है …तो मैं जफ़र महल की तलाशी लेने निकल पड़ता हूँ . 

“ये जो फ्लैट्स …बन गए हैं न …., यहाँ ….” एक दाड़ी वाला भारी-भरकम मनुष्य कह रहा है . “इन्हें गिरा देना है ! मैंने तय कर दिया है . इस इलाके को अपने हाथ में रखेंगे ….”

“और ये क्रिकिट का तमाशा भी बंद कराएं, मीर साहब !” किसी ने गुजारिश की है .

“चिंता मत करो !” एक टाई,कोट और पेंट में सजा व्यक्ति बोला है . “सब तय है ! यहाँ हमारा ….राज …..” वह मुस्कराया है . “सब कुछ हमारे ही इशारों पर होगा, जनाब !” उस ने आश्वासन दिया है . 

देश की कमर में कूमिल लग रहा है – मैंने अपने आप से कहा है . ये लोग अभी भी भारत को नहीं भूले हैं ? अभी भी साजिश है कि किसी भी तरह ….ये अपना शाशन फिर कायम करें ! पंजे में आई सोने की चिड़िया उड़ गई ….इन्हें अफ़सोस है ! और फिर अब उन के पास खाने-गाने के लिए कुछ बचा भी तो नहीं है ….? ये फिर लूटेंगे , हमें – मुझे यकीन हो जाता है ! 

क्यों कि अंग्रेज भी तो खाली हाथ ही लौट गए थे ….?

चिंता का विषय है ! न जाने क्यों मेरी आत्मा आज भी …किसी विदेशी ताकत को …देश में दखल देते देख …दरक जाती है . मैं एक बारगी फड़क उठता हूँ …जब देखता हूँ कि देश ….खतरे में आ रहा है ! इस देश के साथ ….इस की मिट्टी में ….मेरी इच्छाओं की सुगंध ….शामिल है ! मैं इस के लिए मरा ….मुझे सुलेमान चौराहे पर लटका कर …बोटी-बोटी मैं काटा गया ….और मेरे सर को काबुल ले जा कर …

खैर ! मैं बदला तो नहीं मांगता ….पर …हाँ ! हिन्दू राष्ट्र की पुनर्स्थापना करना अवश्य ही चाहता हूँ ! मुझे अपार कष्ट होता है जब मैं …देखता हूँ कि मेरे ही देश के लोग ….फिर वही गलतियाँ कर रहे हैं ….जिन के कारण हम गुलाम बने ….? आपसी भेद-भाव ….बंटवारे …जाती-भेद और रंग भेद ….जैसी बीमारियाँ फिर से पनपने लगी है ?

न जाने कब हम अपनी शक्ति को पहचानेंगे …?

“तुम अपनी शक्ति को नहीं पहचान रहे हो ……” उस्ताद रुस्तम की आवाजें मैं अचानक ही सुनने लगा हूँ . “घोड़े से डर रहे हो ….?” वो हँसे थे . “सवार तुम हो , हेमू ! चाबुक मारो ….” कह कर उन्होंने स्वयं ही मेरे घोड़े में चाबुक मारा था और मेरा घोडा सरपट दौड़ने लगा था ! 

मेरी तो घिग्घी बंध गई थी . मैं खूब ही घोड़े की कमर से चिपका था ….पर संभल ही न पाया था ! गिल्ला-सा मैं घोड़े की पीठ से उछल ….खेत में जा गिरा था . घोडा रुक कर खड़ा हो गया था . वह मुझे ही देख रहा था . उस्ताद रुस्तम मेरे ही पीछे अपने घोड़े पर थे . मैं उठ कर खड़ा हुआ था . 

“दौड़ कर …चढ़ जाओ ….घोड़े पर ….” उस्ताद का आदेश आया था . “दौड़ो ….भागो …..ऊपर ….!!” 

और मैं वास्तव में ही दौड़ कर घोड़े पर जा चढ़ा था ! 

“मारो , चाबुक ….!” फिर से आदेश आया था . 

और मैंने घोड़े में चाबुक जड़ा था . वह भागा था . मैंने फिर से चाबुक जड़ा था . घोडा और भी भागा था . और फिर तो मैं और घोडा भागते ही रहे थे …..पसीनों में तर-व्-तर ….हम दोनों …दौड़ते की चले गए थे ….. 

अपनी तलवार बाज़ी का पहला दिन भी मुझे याद हो आया था ! 

“चलो ! वार करो …..” उस्ताद का आदेश था . मुझे अब नंगी तलवार से उन पर वार करना था . और वार भी ऐसा जो उन को दो टुकड़ों में बाँट कर रख दे ! मेरे हाथ कांपने लगे थे . 

“रोको ……!!” उस्ताद की धारदार आवाज़ ने मेरा तो कलेजा ही कंपा दिया था . उन्होंने अब मुझ पर वार किया था . “ठन  ….ठन ….छन्न …..थद्दाक्क ….!!” और मैं जमीन पर चित पड़ा था . और उस्ताद की तलवार मेरे टुकडे करने के लिए मेरी गर्दन पर धरी थी . 

“लड़ाई का मतलब ….लड़ाई ….!” उस्ताद बता रहे थे . “कमजोर विचारों को पालो ही मत ….!” उन का कहना था . “वार भी इसी तरह का भरपूर होना चाहिए ….! पूरी ताकत के साथ वार करो ….! फिर देखो कि ….दुश्मन …..”

और फिर उस्ताद ने ही मेरा अंतिम वार देख कर कहा था – तलवार की जंग में तुम कभी नहीं हारोगे, हेमू ….!! 

हाँ ! मैं अब घुड सवारी और तलवार बाज़ी में …निपुण हो गया था ! बता नहीं सकता मैं कि …मुझे कितना-कितना आत्म विश्वास दिया था – उस्ताद ने ! उन के अनुसार तो मैं विश्व विजेता था ! मैंने भी महसूसा था कि …शक्ति और शिक्षा में एक गहरा सम्बन्ध है ! कल का अनाड़ी हेमू …..आज का विश्व विजेता था !! 

धुंधला-सा एक रास्ता मेरे सामने खुला था ! अब मैं बहुत ही प्रसन्न था . और एक दिन कादिर और शेख शामी की आँख बचा मैं ….अपने घोड़े पर सवार ….ढाल-तलवार से लैस ….गुरु लाल गढ़ी पहुँच गया था !! 

मैं अपने गुरु जी के सामने एक सुशिक्षित सैनिक की साज-सज्जा मैं सजा-वजा घोड़े पर बैठा – मुस्करा रहा था ! 

गुरु जी की आँखों में उगी उस आशा को मैं आज तक नहीं भूला हूँ ! उन के ख़ुशी से थर्राते होंठ ….मुझे प्राप्त करने को फड़क उठी भुजाएं ….और उन का प्रफुल्लित मन-प्राण ….एक बारगी परमात्मा को ही धन्यवाद देते लगे थे ! आगे बढ़ कर जब उन्होंने मुझे आगोश में लिया था …तब मैंने उन के चरण स्पर्श किए थे ! 

“आयुष्मान भव ….!!” उन के कंठ से कठिनाई पूर्वक ही निकला था . “विजई भव ….!!” उन्होंने कहा था . “विश्व -विजय हमारा …उद्देश्य है , हेमू !” उन के सत्य वचन थे . “याद है , ना ….?” वह मुझे पूछ रहे थे .

“सब याद है ! आप का एक-एक कथन …मेरे जहन में अंकित है !! मैं …दिन-रात ….हर पल ….हर क्षण ….हिन्दू राष्ट्र की स्थापना के सिवा ….और कुछ सोचता ही नहीं हूँ !”

“हमारी विजय होगी, हेमू !” अब वह तनिक हँसे थे . “मैं ….मैं …बहुत ही प्रसन्न हूँ ….! तुम्हारा ये …रूप-स्वरुप देख कर तो मैं ..” वह कहते रहे थे . “कैसे संभव हुआ ..?” उन का आखिरी प्रश्न था .

“आप की ‘चाह और राह’ वाली बात ही सच है , गुरु जी !” मैंने बताया था . “मिल गया मौका मुझे ….!! मैंने भी शिक्षा ग्रहण कर ली !!!” फिर मैंने साफ़ कहा था . ” वैसे हिन्दूओं के लिए …वहां कोई ठिकाना नहीं है ! कादिर की महरवानी मानो कि …. “

“कादिर क्यों नहीं आया ….?” गुरु जी पूछ ही बैठे थे . 

“शादी करने गया है !” मैं हंसा था . “शेख शामी भी उस की शादी में व्यस्त हैं . बिहार से किसी सूबेदार की लड़की है – नीलोफर ! खूब माल-असबाब मिला है , पट्ठे को !” मैं बताता रहा था . 

“बात तो तुम्हारी शादी की भी चल पड़ी है !” गुरु जी ने मुझे एक आश्चर्य की तरह बताया था . “तुम्हारे पिता जी आए थे . कहा -लड़की वालों की खबर आई है !” अब वह तनिक हँसे थे . “क्या कहते हो ….?” उन का प्रश्न था .

मेरा चेहरा लाल हो गया था ! ना जाने क्यों मैं भी कई दिनों से केसर के बारे ही सोचता रहा था …? मैं चाह रहा था कि अपना ये जंगी रूप …केसर को दिखा कर डरा दूं ! लेकिन मेरी हिम्मत ही न पड  रही थी कि मैं केसर की ढाणी चला जाता ! गुरु जी अपने प्रश्न का उत्तर पाने के लिए रुके थे . लेकिन मैं चुप था . मैं कुछ भी कह न पा रहा था ! 

“फिर तुम्हारी शादी भी कर ही देते हैं ….!” गुरु जी ने आशीर्वाद जैसा ही दिया था . “ठीक उम्र है !” वह कह रहे थे . “लड़की भी तो सियानी हो गई होगी ….? आने दो उसे भी अपने घर …..”

और मैं अपने घर लौटा था ….तो मेरी शादी की खबर फ़ैल चुकी थी ! बिना मुझे पूछे ही मेरी शादी हो रही थी ! माँ मुझे देखते ही बल्लियों कूदी थीं . और जब पिता जी ने मेरा नया रूप देखा था तो दंग रह गए थे !! 

“राज कुमारों-सा लगता है , तेरा बेटा !” उन्होंने माँ को बताया था . “पता नहीं ! परमात्मा क्या चाहता है ….?” उन्होंने आसमान की और देख कर हाथ जोड़े थे . “ईस्वर ! भली करना …..” प्रार्थना की थी उन्होंने .

और मैं अब केसर से मिलने के लिए तड़प उठा था ….!! 

………………..

क्रमश:

श्रेष्ठ साहित्य के लिए – मेजर कृपाल वर्मा साहित्य !! 

Discover more from Praneta Publications Pvt. Ltd.

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading