by Major Krapal Verma | Sep 20, 2025 | स्पर्श
बसंत को लेने वसुंधरा सांताक्रूज हवाई अड्डे पर स्वयं आई है। बसंत की लग्जरी कार में बैठी वसुंधरा गहरे सोच में डूबी है। उसकी आंखों में अजब सी बेचैनी भरी है। फ्लाइट वन टू फोर पहुंच रही है। वसुंधरा भीमकाय जम्बोजैट को हवाई पट्टी पर उतरते देख रही है। जहाज सामने आ कर रुका है।...
by Major Krapal Verma | Sep 11, 2025 | स्पर्श
बसंत बिजनिस के सिलसिले में हांगकांग आया हुआ है। हांगकांग उसके लिए भोग भूमि है। यहां आ कर वह खूब मौज मजा करता है। वह महसूसता है कि आदमी की इच्छाएं भी अजगर जैसी होती हैं, जिनके पेट में सब कुछ समा जाता है। लेकिन न जाने क्यों अबकी बार बसंत बहुत संयम बरत रहा है। उसने अपने...
by Major Krapal Verma | Sep 8, 2025 | स्पर्श
बसंत काे लेकर वसुंधरा के दिमाग में हजाराें तरह की उलझनें भरी हैं। इतना सभ्य, शिष्ट, पढ़ा लिखा और पैसे वाला आदमी एक अपराधी की अपावन जिंदगी क्याें जीएगा? लेकिन प्रमाणाें की भाषा अलग हाेती है। वह बार-बार हाँगकाँग से आए बसंत के रंगीन फाेटाे काे देखती है। उसके साथ बसंत के...
by Major Krapal Verma | Aug 31, 2025 | स्पर्श
दादर स्थित सर्व सेवा संघ द्वारा संचालित अस्पताल में भारी भीड़ जमा है। पुलिस इंस्पेक्टर पंकज पवार और वैज्ञानिक हर्ष नंदा आपस में किसी गहन विषय को लेकर बातचीत कर रहे हैं। अच्छी खासी भीड़ अस्पताल के भीतर भर आई है। सभी को अचेत बिस्तर पर पड़े एक युवक मन सुख राम के होश में...
by Major Krapal Verma | Aug 29, 2025 | स्पर्श
बंबई शहर आज हलचल के अलावा एक अजीब हंगामे से भरा है। पुलिस इंस्पेक्टर पंकज पवार पूरे पंद्रह सशस्त्र सिपाहियों के साथ पुलिस वैन ले कर बंबई की वक्राकार सड़कों पर चकरी की तरह चक्कर काटती वैज्ञानिक हर्ष नंदा की जीप का पीछा करते-करते तंग आ चुका है। सुबह से ही तलाश जारी है।...