अरे! वाह!

बहुत टेस्टी

बहुत अच्छा

चटपटा

बहुत अच्छा!

सबकुछ

एकदम बढ़िया

मज़ा

आ गया

नहीं भूलेंगे

यह स्वाद

बहुत अच्छा

बहुत

टेस्टी

इन शब्दों

को भोजन

बनाते वक्त

याद कर

मेरा मन

तुम्हें याद

कर छटपटा

गया माँ..!!

मसाले और

छोंक की

उड़ती हुई

खुशबू में

मुझे एकबार

फ़िर तुम

याद आ गईं

कढ़ाई से उठते

हुए धुँए

ने तुम्हारा

चित्र बना

डाला

उस धुँए

में तुम्हारा

मुस्कुराता हुआ

चेहरा फ़िर

तुम्हारे हमेशा

के कहे

हुए शब्द

बोल उठा

था

बहुत टेस्टी

बहुत बढ़िया

बहुत ही स्वाद

मुझे तुम्हारे यह

हमेशा के कहे

हुए शब्द

रह-रह

कर याद

आ गए

थे.. माँ!!

न जाने

क्यों

आज यह

अहसास फ़िर

हो आया

था

मुझे

तुम यहीं

हो..!

आज मेरे

पकाए हुए

भोजन में

समाकर

और इसी

बहाने मेरे

करीब आकर

कह रही

हो

बहुत टेस्टी

बहुत बढ़िया

बहुत ही स्वाद..!!

Discover more from Praneta Publications Pvt. Ltd.

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading