तेरे हिस्से का प्यार तुझपर लूटा देंगे
ऐ हिन्दोस्ताँ!तुझपर जाँ लूटा देंगे
मत घबराना चँद चोर,लूटेरों से
बड़े-बड़ों को भगाया है,इन्हें भी भगा देंगे
ऐ हिन्दोस्ताँ!तुझपर जाँ लूटा देंगे।

जीता हूँ तुझे कईं लड़ाईयाँ लड़ कर
अब कैद न तुझे होने देंगे
हर कोई पढ़ेगा इतिहास तुम्हारा
ज्ञान की ऐसी अलख जला देंगे
ऐ हिन्दोस्ताँ!तुझपर जाँ लूटा देंगे।

जानता हूँ तू रो रहा,
देख कर अपनी बँटवारा
वक्त की आग ने राख कर दिया,
हँसता घर तुम्हारा
मत घबराना झुलते फँदे देखकर
जाग रहा युवा तुम्हारा,हम हर किसी को जगा देंगे
ऐ हिन्दोस्ताँ!तुझपर जाँ लूटा देंगे।

हर कोई खेलेगा,हर कोई खायेगा
एक-एक बच्चा स्कूल जायेगा
मिट जायेगा नाम गरीबी का
ऐसा नाम तुम्हारा बना देंगे
ऐ हिन्दोस्ताँ!तुझपर जाँ लूटा देंगे।

उत्तम..

Discover more from Praneta Publications Pvt. Ltd.

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading