बड़ी हो चली थी क़ानू…दो साल के करीब की…खाना -पीना सब कुछ दिमाग में फिट हो गया था। क़ानू की शैतानियां ज़ोरों शोरो पर थी…. सर्दियों के दिन थे हमारे घर के पीछे ही पार्क हैं…अच्छा खासा हैं…. बच्चो के लिए फिसल पट्टी और झूले हैं। बड़ो के लिए घूमने का ट्रैक बना हुआ हैं… जैसा कि मैंने आपसे कह दिया हैं कि सर्दियों के दिन थे हम शाम को दोपहर का खाना खाने के बाद करीबन 4 बजे क़ानू को घुमाने  ले जाते थे…इसी पार्क में। क़ानू को भी टाइम याद हो गया था…जैसे ही शाम के 3:30 या 4 बजे का टाइम होता था क़ानू आगे पीछे घूमने लग जाती थी खूब गोल-गोल आँखे घुमाकर और गर्दन को गोल-गोल घुमाकर पूँछ हिला-हिलाकर झुक जाती थी मानो हमसे प्यारी सी रिक्वेस्ट कर रही हो और कह रही हो “चलो मम्मी प्लीज टाइम हो गया खेलने चलते हैं पार्क में”। बस! हमे दोपहर  का खाना पचाना होता था, तो हम भी तैयार होकर क़ानू के गले में बंधे हुए गोल्डन घुँघरू वाले पट्टे में चैन लगाकर क़ानू को लेकर पार्क की तरफ निकल जाते थे खूब खुश हो-होकर चलती थी क़ानू हमारे साथ पार्क की तरफ पीछे मुड़-मुड़कर हमे देखते हुए ठुमक-ठुमक कर पार्क की तरफ चलती थी। पूरा रस्ता याद हो गया था क़ानू को हालाँकि पार्क में कुत्तों को अंदर आना मना है पर हम ऐसे टाइम से जाते थे जब बच्चो के खेलने या बड़ो के आने का टाइम नही होता था लो आ गया पार्क “पहुँच गए,आ ताओ”। अंदर घुसकर हमने चैन खोल दी थी और क़ानू आज़ाद और खुश होकर इधर- उधर तेज़ी से दौड़ने भागने लगी थी।

पार्क के अंदर जाते ही क़ानू बहुत खुश हो जाया करती थी आखों में चमक आ जाया करती थी मानो कह रही हो “यिप्पी!” खूब खेलेंगे” जैसे ही पार्क में हम एंटर करते थे वहाँ साइड में पौधों में पानी डालने के लिए एक नल लगा हुआ था जिसमे थोड़ा-थोड़ा पानी हमेशा टपकता रहता था और मिट्टी गीली और ठंडी रहती थी। सबसे ज़्यादा मज़े क़ानू वही उसी गीली मिट्टी में करती थी नन्हे-नन्हे पैरो में जान बूझकर मिट्टी लगाकर हमारी तरफ देखती और फिर मज़े करने लग जाती थी। चोरी से हमारी तरफ ज़रूर देखा करती थी और नन्ही प्यारी सी ऑंखें हमसे परमिशन मांगा करती थी…. “और खेल लें हम मिट्टी में प्लीज”। उस गीली मिट्टी में जहाँ पानी टपकता रहता था नन्हे छोटे-छोटे कीड़े भी पानी पीने आते थे। बस! उन कीड़ो को अलट-पलट करना और उनके साथ मस्ती करना और उनके साथ छेड़ खानी करना क़ानू का एक पार्ट ऑफ गेम बन गया था पार्क में।

जब उस गिल्ली मिट्टी में मस्ती हो जाती थी तो मैडम दौड़ लगा-लगाकर खेल कूद करती थीं। हम पार्क में अपनी सेहत ठीक रखने के लिए चक्कर भी लगाते रहते थे और अपने नटखट बंदर तुकन्दर पर भी नज़र रखते थे। फूलों वाले पौधों में एकदम अंदर घुसकर तितलियों के मज़े भी लिया करती थी क़ानू…. शुरू से दोस्ती तो कर ही ली थी तितलियों से क़ानू ने। धीरे-धीरे पौधों के बीच से नाक लेजाकर तितलियों को पकड़ना ओर छोड़ देना यह भी एक पार्ट ऑफ गेम बन गया था क़ानू का। दूर भागकर पार्क के किसी कोने में पहुँच जाती थीं… क़ानू…ओर वहाँ से अपना प्यार सा-मुहँ पेपर कटाई जैसे सुंदर कान हारे-भरे सुंदर फूलों के पौधों के बीच में से निकालकर हमे चेक कर लिया करती थी। “कि माँ यहीं घूम रही हैं या चलीं गयीं, बस! हमे देखकर तस्सली हो जाती और  फिर वही खेल कूद शुरू हो जाता था एक बार पार्क में घुमते हुए हमें कुछ काम याद आगया ओर हमे क़ानू को छोड़कर जाना पड़ा हम अपनी बेटी को पार्क में ही क़ानू के पास छोड़कर चले गय थे देखिए हुआ क्या क़ानू हमारे बगैर एक मिनट ना रुकी जल्दी से गेट से निकलकर और मेरी बिटियाँ के रोकने पर भी पार्क से निकलकर सीधी घर भाग आई रास्ता तो अच्छी तरह से याद हो ही गया था क़ानू को।

हरे-भरे पौधों के बीच चुप जाना और फिर निकालकर भागना खूब मस्ती करती थी क़ानू पार्क में बहुत मज़ा आता था क़ानू को पार्क में। दिन युहीं बीत रहे थे रोज़ टाइम होते ही क़ानू को लेकर हम पार्क जाते और वो खूब मस्ती करती थी।

एक दिन जब हम पार्क में पहुँचे तो कुछ देर बाद ही वहाँ छोटे बच्चे खेलने आ गय थे…. उन्होंने हमसे पूछ भी लिया था “आंटी यह डॉगी काटेगा तो नही?” हमने कह दिया था “नहीं, आजाओ।” क़ानू की खास बात यह हैं, की बच्चो को थोड़ा सा ज़्यादा पसंद करती हैं। बच्चे अंदर आ गय थे और फिसल पट्टी पर खेलने लग गए थे। बच्चो को पार्क में खेलता देखकर क़ानू को भी बहुत मज़ा आ रहा था। भोकते हुए तेज़ी से फिसल पट्टी की तरफ भागकर जाती और फिर लौट आती थी बच्चे भी खूब मज़े लेने लग गए थे क़ानू के बच्चो ने मुझसे पूछा था “आंटी हम इस डॉगी से कैसे दोस्ती कर सकते हैं? यह क्या खाकर खुश होगा, हम कल इसके लिए खाने के लिए क्या लाए?” मैंने जवाब दिया था “बेटा यह कुत्ता नही हैं खायेगा नहीं खायेगी हैं और यह आपसे वैसे ही दोस्ती कर लेगी।” बच्चे बहुत खुश हुए अगले दिन फिर उसी टाइम पर पार्क में खेलने आ गए थे में और क़ानू भी वहीं थे…बच्चो के पास तेज़ी से भोकते हुए भागकर क़ानू जाती और वापिस आ जाती। क़ानू बच्चो के साथ उनके खेल में शामिल हो गयी थीं और खूब एन्जॉय कर रही थीं बच्चे ज़ोर-ज़ोर से क़ानू के लिए गाना गाने लग गए थे “युही रूठी रहोगी, कब मानोगी”। खूब मज़ा आ रहा था बच्चो और क़ानू का खेल देखकर। बस! ऐसे ही हम पूरी सर्दी पार्क जाते क़ानू के साथ ओर नय-नय खेल तमाशे देखा करते। सर्दियों के सुहाने दिन बहुत अच्छे बीत रहे थे हमारी क़ानू के साथ।

Discover more from Praneta Publications Pvt. Ltd.

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading