माँ-बापू
का मीठापन
सदा रहेगा
मेरे साथ
तुम्हारा और बापू
का साथ में
रहना
सदा रहेगा
मेरे साथ
पर अचानक
तुम्हारा जीवन संगी
का यूँ
हाथ छोड़ना
वो भी रहेगा
मेरे साथ
पर अब
बापू संग
साये की तरह
से रहतीं हो
तुम यह भी
सदा रहेगा
मेरे साथ
अपने होने का
अहसास सदा
बापू संग
रखना
तुम्हारे होने
का यही
अहसास
अब सदा रहेगा
उनके साथ।