Site icon Praneta Publications Pvt. Ltd.

पंछी

जी करता है

नन्हीं चिड़िया बनकर

तुमसे मिलने आऊँ माँ

फ़िर किसी टहनी पर

तुम संग

नया नीड़ बनाऊँ

माँ

मानव बन कर देख लिया

अब

पंछी बन कर रहेंगें तुम संग

तुम उड़ना दूर गगन में मइया

तुम्हें देख उड़ना सीखेंगे

फ़िर हम

कितना अच्छा होगा

यह जीवन अपना

तुम चिड़िया

हम नन्हें चूज़े

बालक बनकर

रहेंगें फ़िर हम

चलो! परिन्दे बनकर

एक नया नीड़

बनाते हैं

माँ

बस अब तुम

तिनका-तिनका

लेकर कहीं से

फ़िर से उड़ कर

आ जाओ माँ!!

Exit mobile version