जीवन -
होठों पर धरा मुस्कान का बबूला
गरूब होते सूरज में डूबते ऊंटों के काफिले
निरभ्र आकाश से टपकते आशाओं के आंसू
पलांश के लिए जमती एक बूँद -
और फिर ....
उस बूँद को पिघलाते -दंश....यातनाबोध ....-
गुलगुलाती खुशिओं से पैदा हुई उमस -
पाने-खोने के अनंत लगनेवाले सिलसिले -
पसीने से पैदा हुए पार्थिव परिणाम !
आँख की किरकिरी की तरह गायब हो जाते हैं -
न जाने कहाँ ....?
जीवन - में ही जीवन तिरोहित हो जाता है -
न जाने कहाँ ...? कैसे ...?
क्या तुम जानती हो , मेरी जीवट ....!!
ये रहस्य ....?
- कृपाल
जीवन – ये रहस्य ?

