भोली सी तुम
प्यारी सी तुम
कितनी सच्ची
न्यारी सी तुम
रूप में सुंदर
सलोनी प्यारी
माँ तुम सबसे
न्यारी-प्यारी
फ़िर से बच्ची कर दे माँ
तू
तू भी फ़िर से प्यारी हो जा
आजा माँ लौट कर फ़िर से
मन होता है
वापस जाकर
तेरे भोले चेहरे के संग बैठूँ
सच! भोली थीं तुम
प्यारी थीं तुम
पर तस्वीरों में क्यों
आ गई हो तुम
आजा मेरी भोली
प्यारी सच्ची माँ
तू वापस आजा
एक बार फ़िर से
कह सकूँ मैं मइया
भोली हो तुम
प्यारी हो तुम

