Site icon Praneta Publications Pvt. Ltd.

स्वच्छ भारत बनाना है

स्वच्छ भारत बनाना है
बापू का सपना
अब पूरा कर जाना है
स्वच्छता की अलख
हमें सब में जलाना है
प्रधान सेवक ने यह ठाना है
स्वच्छ भारत बनाना है
नई इबारत गढ़ने को
अब हम तैयार है
इधर – उधर ना फेकेंगे
अब आदत ये बदलेंगे
कूड़ेदान का करेंगे प्रयोग
कचरा नहीं फैलायेंगे
ज़िससे बीमारी भागेगी
भारत में खुशहाली छायेगी
विकास की बयार चहुंओर बहेगी
जग में पहचान बढ़ेगी
हम सब स्वच्छता अपनायेंगे
भारत को स्वर्ग बनायेंगे
फिर विश्वगुरु कहलायेंगे
इसीलिये सबको कह रहा हूँ
स्वच्छ भारत बनाना है |
– सूर्यदीप कुशवाहा

Exit mobile version