Site icon Praneta Publications Pvt. Ltd.

वीर साहसी

meri maa

चेहरे पर चिन्ता थी

आँखे पीछे को धँस

गईं थीं

तुम्हें देख

तुम्हारे अन्दर

कोई चिंता

महसूस कर रही

थी मैं

परमात्मा का कोई

इशारा समझ रही

थी मैं

तुम्हें देखकर

कुछ भाँप लिया

था मैंने माँ!

ऐसा लगता था

तुमसे कुछ कहने

से डर रही

थी मैं

जो मैने भाँपा

वही तुमनें भी

भाँप लिया

था शायद

फ़िर भी तुम

निडर बनी खड़ीं

रहीं थीं माँ!

अलविदा कहने को

कदम तैयार हो चुके

थे तुम्हारे

जानते हुए, भी

चुप रहीं थीं

माँ!

कुछ भी हो

वीर सहासी निकलीं तुम

हँस-हँस टाटा कर

गईं तुम माँ!!

Exit mobile version