Site icon Praneta Publications Pvt. Ltd.

मेरी प्यारी क़ानू

kaanu ka shringar

मेरी प्यारी क़ानू
आओ खेलें क़ानू
सुनो जानू-मानु
आओ छन-छन करती
प्यार मन में भरती
खेलें लुक्का-छिप्पी
क़ानू की लेकर पप्पी
मीठी-मीठी क़ानू
मेरी भोली क़ानू
आओ तितली पकड़ें
कभी चूहा जकड़ें
भागो-भागो-भागो
आया चूहा क़ानू
देखो तितली आई
प्यार मन में लाई
बोली तितली दीदी
आओ खेलें किकली
क़ानू प्यारी भागी
ले तितली न्यारी
आओ क़ानू -मानु
खेलें जानू-मानु
आओ काना मानी
देखो राधा रानी
देखो बंदर आया
क़ानू को भाया
भागा बंदर आगे
भागी क़ानू पीछे
बंदर हाथ ना आया
क़ानू को गुस्सा आया
आओ क़ानू रानी
खेले मानी पानी
मेरा भोला बंदर
सबसे हैं सुन्दर
मेरी प्यारी क़ानू
मेरी भोली क़ानू
तुमसे हैं दुनियां
मेरी रानी क़ानू।

Exit mobile version