तुम्हारे होने के बाद ;-
कविता !!
तुम्हारे होने के बाद _
दो अलग -अलग इकाईयां –
एक हुई !
दो चाह , दो राह , दो निगाह –
एक हुई !!
मन जुड़े , तन बंधे , सांसें सिमिट कर –
एक हुई !!!
एक से दो , दो से पांच मिल कर –
परिवार हुई !!!!
सुखों का पारावार , लिए अधरों पर मेरा प्यार –
सुबह से शाम हुई =
तेरे होने के बाद !!!!!
…………………….
कृपाल

