Site icon Praneta Publications Pvt. Ltd.

हिंदी

हिंदी-हिंदी

से दूर भगाते

और

भविष्य को

कान्वेंट दिखलाते

नमस्कार और चरणस्पर्श से

नाता तुड़वाते

Hello gudevening good morning

के निकट ले आते

क ख ग सुनाना

नई पीढ़ी

का अपमान सा

लगता

A B C D

कह गर्व सा

पाते

मत भूलो

हे! भारतवासी !

आज हिंदी है

मातृभाषा राष्ट्र

की अपनी

हिंदी में ही

क़दम बढ़ाओ

हिंदी को ही

अपनाओ

बंद करो

अंग्रेज़ी का

तुम ढोंग दिखावा

मातृभाषा को

सिर माथे

का तुम तिलक

बनाओ

गीत नए

तुम नित रोज़

अब हिंदी

के ही गाओ

हिंदी दिवस

है आज हमारा

आओ हिंदी

का सम्मान

करें

राष्ट्रभाषा के रूप 

में अब हम

केवल हिंदी

का गुणगान करें

भूल सभी धर्मों

को हिंदी ने

अनेकता में एकता

का रंग दिखलाया

हिंदी से ही

आज तिरंगा आसमान में

लहराया

हिंदी है

सबकुछ अपनी

आओ मातृभाषा से

प्यार करें।


हिंदी दिवस की सभी मित्रों को शुभकामनाएं!!

Exit mobile version